आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P12-0039 · भाग 12

क्या ज्ञान मार्ग में किसी प्रकार का मनोरंजन, जैसे संगीत या भजन सुनना-गाना, ठीक नहीं है?

नहीं, आप सुन सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि यह लक्ष्य तक पहुंचने में सहायक बन रहा है, तो आप संगीत का भी सहारा ले सकते हैं; संगीत के द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। पर संगीत सुन क्यों रहे हो — इस सृष्टि में कोई भी कार्य किस लिए कर रहे हो, यह आपको पता होना चाहिए। जैसे वाल्मीकि को "राम-राम" दिया गया, पर उनके अंदर से "मरा-मरा" निकला; गुरु ने कहा कि मरा-मरा से भी कल्याण हो जाएगा, और उसी से उनकी उपलब्धि हो गई — क्योंकि उनके भाव में यह बात थी कि इसे करने से हमारा कल्याण हो जाएगा। ऊर्जा आपके भाव में है।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04