प्रश्नोत्तर P12-0014 · भाग 12
आपके ज्ञान से मैं समझ सका कि हमारा आना क्यों हुआ और हमें जाना कहां है। पर यह भी समझ रहा हूं कि भगवान और परमात्मा को हमसे कुछ लेना-देना नहीं, उन्हें हमारी कोई परवाह नहीं। फिर आप हमारी परवाह क्यों करते हैं?
इस धरती पर एक गुरु है जो आपकी परवाह करता है। बाकी इस पृथ्वी पर जितने लोग हैं, आपके शरीर तक की परवाह करते हैं, क्योंकि उनको आपके शरीर से कुछ चाहिए। गुरु ऐसा है जिसे कुछ नहीं चाहिए। और रही बात परमात्मा की, तो उससे हम खुद अलग हुए हैं; हमें ही वहां तक पहुंचना है। वह परवाह करके भी क्या करेगा? उससे उसे मतलब ही नहीं है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 4 जनवरी 2026 #योगी · 2026-01-04