प्रश्नोत्तर P12-0004 · भाग 12
ज्ञान होने के बाद याचना करना उचित है क्या?
जब साधना में ही वह नहीं मांगता, तो ज्ञान होने के बाद क्यों मांगेगा? ज्ञान होने के बाद तो याचना की बात ही खत्म हो जाती है। अगर आपने उसके काम का उपयोग किया है और वह कह रहा है "दो", तो इसे याचना नहीं कहते — वह उसका हक है, अधिकार है। आपने किसी से कुछ लिया और वह कह रहा है कि भाई, आपने लिया है तो मुझे भी दो — तो यह याचना थोड़ी हुई। याचना तो तब होती है जब आपने उपयोग नहीं किया, आप उसके लिए अनजान थे, और वह आपसे मांग रहा है कि मुझे खाने को दे दो, मुझे व्यवस्था दे दो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 24 सुबह अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-17