प्रश्नोत्तर P11-0180 · भाग 11
एकांत में अकेली जगह बैठने और (यहां) आत्म-कल्याण के लिए बैठने में सोचने-समझने में क्या फर्क पड़ता है?
यहां आप बैठे हो तो कोई पूछने वाला नहीं, क्योंकि मेरा सानिध्य है। इसी जगह को छोड़कर बगल में भी जाकर बैठो, तो कई लोग पूछेंगे कि यहां क्या कर रहे हो; घर पर इतना बैठोगे तो कहेंगे डिप्रेशन का शिकार तो नहीं हो गया, मानसिक रोगी तो नहीं, बैठ के खाता है — और धीरे-धीरे वे आपको मानसिक रोगी कर देंगे, एकांत में लगने ही नहीं देंगे। यहां जिंदगी भर रहो, कोई नहीं पूछेगा — आज तक आपका किसी ने नाम तक नहीं पूछा; दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं जहां बिना नाम एंट्री हो। तो यहां के एकांत और वहां के एकांत का माहौल और प्रभाव अलग-अलग है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11