आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0172 · भाग 11

क्या हम आपका उपदेश आगे दे सकते हैं, जैसे आपने हमें सत्संग सुनाया, वैसे किसी को सुना सकते हैं?

नहीं, आप अपना सकते हो, दे नहीं सकते। सत्संग सिर्फ वही सुना सकता है जो सत्य में स्थिर हो गया हो; आप तो सिर्फ एक जानकारी बोलोगे। यह गलती मत करना — यही तो लोग करके प्रचारक बन गए, क्योंकि सुनाने से मान-सम्मान मिलता है। हां, आप बता सकते हो कि यहां से मेरा जीवन बदला है, इस चैनल पर वीडियो है, आप भी देख लो; मैंने अपनी समझ से समझा है पर पक्का नहीं, तुम अपनी समझ से समझना।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 11 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-11