आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P11-0096 · भाग 11

आप कहते हैं प्रेम किया नहीं जा सकता, वह घटित होता है। तो क्या संसार में किसी ने किसी से प्रेम किया ही नहीं? क्या मीरा का मूर्ति के प्रति प्रेम, प्रेम नहीं था?

शुरुआत जरूरत में होती है; प्रेम में (बाद में) वह हो जाता है। अगर सोचो कि मैं इनसे प्रेम करूं, तो कभी नहीं होगा; वह हो जाएगा। मीरा का भाव प्रेम का था, पर उन्हें भी ज्ञान चाहिए था — बाद में संत रविदास जी को गुरु बनाया; इसका मतलब कुछ उन्हें चाहिए था। ज्ञान के बाद आदमी प्रेम में हो जाता है, तब उसका जीवन समाज के लिए होता है, और वह सबके लिए एक जैसा हो जाता है। प्रेम कब घटता है? जब कुछ नहीं चाहिए। शुरुआत हम "कुछ नहीं चाहिए" से कर सकते हैं, प्रेम तक पहुंच सकते हैं।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18