प्रश्नोत्तर P11-0088 · भाग 11
कई संस्थाओं में गुरु के जाने के बाद उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। अगर ऐसा हो, तो क्या करना चाहिए?
गुरु ज्ञान का प्रतीक है। अगर वह गुरु शरीर छोड़ दे, तो जिसके द्वारा ज्ञान निकल रहा है, उससे ज्ञान लेके आगे बढ़ो। अगर आपका नल खराब हो गया, तो क्या आप दूसरे के नल से पानी नहीं पी सकते? प्यास बुझानी है — आपको पानी की जरूरत है या नल की? तो फिर खोज करो। आपकी योग्यता, सामर्थ्य होगी तो मिल जाएगा, नहीं है तो नहीं मिलेगा।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18