प्रश्नोत्तर P11-0085 · भाग 11
मैं किसी को कुछ समझाती हूं, वह नहीं मानता तो द्वेष हो जाता है। क्या मुझे बोलना ही नहीं चाहिए, चुप हो जाऊं कि जो हो रहा है होने दो?
आपको देखना है कि आप किस अधिकार से बोल रहे हो — हमारा अधिकार क्या है, पावर क्या है। अगर अधिकार और पावर है, तो बदलने का प्रयास करो; अगर अधिकार नहीं, सिर्फ बोलना है, तो बोल के हट जाओ, क्योंकि प्रयास में आपको तकलीफ होगी। अगर मेरे पास कोई समझ है, तो बोल देना चाहिए, चुप नहीं रहना चाहिए। जैसे (यहां मिस्त्री) बात करना बंद नहीं कर रहे थे, मैंने कह दिया खुलकर बोलो — अब मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं; प्रॉब्लम तभी तक थी जब तक उम्मीद थी कि ये चुप हो जाएंगे। तो अपनी बात रख दो; समझ गया तो ठीक, नहीं समझा तो भी ठीक, बात खत्म।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 18 जनवरी 2026 रविवार प्रश्नोत्तरी #योगी · 2026-01-18