प्रश्नोत्तर P11-0014 · भाग 11
(साधक बीच में बात काटकर बोलने लगे, तब गुरु जी ने सुनने के बारे में समझाया।) सत्संग में कैसे सुनें?
पहले पूरी बात सुनो, समझो। बीच में मत टपका करो। सुनो, गुनो (मतलब समझो), और फिर ढूंढो, फिर बोलो। गलती क्या है? हम कुछ कह रहे हैं, लेकिन तुम सुने नहीं, ढूंढने लगे — तो बात थोड़ी समझ में आएगी। और अगर आप किसी को सीनियर समझ रहे हो, तो पहले उसकी पूरी बात सुननी चाहिए, बीच में कभी नहीं बोलना चाहिए; यह हमारी आदत बहुत गंदी है। तुम क्या बोल सकते हो, मुझे अच्छी तरह पता है, क्योंकि मैं भी वहां था; बस बोलने का तरीका अलग होगा। तो पहले सुनना सीखो — सुनो, समझो, और फिर बोलो।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 22 फरवरी 2026 #योगी · 2026-02-22