प्रश्नोत्तर P10-0174 · भाग 10
गुरुदेव, जो चीज जैसी है, उसको वैसी ही कैसे देखूं? मार्गदर्शन करें।
जब कुछ नहीं चाहिए, तो जैसा है वैसा देख पाओगे। जैसे आप दूर से एक दुकान पर फल देख रहे हो; किसी ने पूछा क्या है, तो आप कहोगे फल की दुकान है — अभी आपको फल ही दिख रहा है। जैसे ही लगेगा कि चलो ले लेते हैं, और दुकान के नजदीक पहुंचकर लेने लगोगे, तो कहोगे — यह कच्चा है, यह पक्का है, यह अच्छा है, यह सड़ा है; अनेक तरह की चीजें आ जाएंगी। तो "चाहिए" में जैसा है वैसा ना दिख के, आपकी जानकारी के अनुसार कुछ और दिखने लगता है। जैसा है वैसा तभी दिखेगा जब आपको कुछ नहीं चाहिए। और जब आप सत्कर्म करते हो, तब भी आप वर्तमान में, अपने आप में होते हो, क्योंकि सत्कर्म में इच्छा-अपेक्षा काम नहीं करती; इसलिए सत्कर्म के बाद इतनी तृप्ति और आनंद मिलता है। कोई गिरा और आपने उठा दिया — उतनी देर, जितनी देर आपने उसकी जरूरत में सहायता की, आप आनंद में थे। इसलिए अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा सत्कर्म करो — सारे काम छोड़कर भोजन, और भोजन भी छोड़कर सत्कर्म, अगर इस भवसागर से निकलना है।
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: रविवार प्रश्नोत्तरी 8 मार्च 2026 #योगी · 2026-03-08