आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P10-0079 · भाग 10

गुरुवर, जो पैसे वाली घटना आपने बताई थी, वह मेरे साथ परसों हुई। मुझे लगा कि कम पैसे करने वाली बात गलत है और मैंने पूरे पैसे उसको दे दिए।

देखो, अभी ध्यान से समझना। जैसे मैं कोई वस्तु लेने गया, तो वस्तु का मोलभाव मैं कर सकता हूं। अब मोलभाव करने के बाद जब वह देने के लिए तैयार हो गया, अगर फिर मैं उसके बाद मोलभाव करता हूं तो गलत हूं। मैंने उस व्यक्ति को कहा, इतने में ले आओ, मैं लूंगा; बाद में मैंने उसे कम करवाए — वहां गलत है। अगर शुरू में ही कम करवाता तो मैं थोड़ी ना उसे भेजता। तो आप शुरू में मोलभाव कर सकते हो, लेकिन भाव फिक्स करने के बाद, अगर वह सामान ले आया आपको देने के लिए, तब वहां मोलभाव करो तो गलत है। अब ऐसा नहीं कि मोलभाव नहीं करोगे, क्योंकि गलत आदमी फिर क्या करेगा? डबल बोल के डबल पैसा ले लेगा। ऐसा भी होता है, तो मोलभाव आप कर सकते हो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: 22 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट #योगी · 2026-10-15