प्रश्नोत्तर P10-0022 · भाग 10
सर, यह समझिए कि मैंने अपने मां-बाप की सेवा बिना स्वार्थ के की है।
मां-बाप की सेवा की, तो कौन सा एहसान किया? उन्होंने भी तो आपके लिए किया। तो आपने एहसान थोड़ी ना कर दिया। इसमें यह बताने की क्या जरूरत है? मैंने मां-बाप की सेवा की, मैंने भाई की सेवा की, बहन की सेवा की। ये कोई बात है?
अगर बिना स्वार्थ के मां-बाप की सेवा की होती, तो भी बात यह है कि आपने किसी और के मां-बाप का किया क्या? किसी और समाज का किया क्या? अपने मां-बाप का तो सब कर रहे हैं। ये कौन सी बड़ी बात है? ये क्या सुना रहे हो, अपने मां-बाप का मैं कर रहा हूं? जानवर भी अपने बच्चों की करते हैं। वो कौन सी बड़ी बात है? कुछ ऐसा बताओ कि लगे तुमने कुछ किया।
ये कौन सी नई बात बता रहे हो कि मैंने अपनी मां-बाप की सेवा निस्वार्थ की? हंसा रहे हो। मुझे आपकी बातों पर हंसी आ रही है। यह क्या बता रहे हो?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: Narmade Har Live: Q&A for You #Yogi · 2026-08-10