आध्यात्मिक प्रत्यक्ष ज्ञान · ऐप में खोलें

प्रश्नोत्तर P1-0185 · भाग 1

जैसे इस नए लगाए पेड़ को सहारा, पानी और रोज सुरक्षा चाहिए, वैसे ही आपके सान्निध्य में रहते हैं तो अच्छा लगता है; पर दुनिया में लौटते ही बेईमानी, लालच, स्वार्थ जैसी बुराइयां फिर घेर लेती हैं। वहां मैं अपनी सुरक्षा कैसे करूं?

प्रत्यक्ष ज्ञान के द्वारा जो ज्ञान मिला है, उसमें जियो — वही आपकी सुरक्षा है। और जब समय हो तो जहां भी अपनों की कुटिया का स्थान है, वहां जाओ। अगर आप गृहस्थ जीवन में हो तो 12 महीने में कम से कम एक महीना दो, चाहे दो-दो हफ्ते करके। और अगर आप पूरी तरह खाली हो, तब तो अपनों की कुटिया में ही हो जाओ, वहीं साधना करो।

सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें

वीडियो: पौधा रोपण अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट पर #योगी · 2026-10-05