प्रश्नोत्तर P1-0003 · भाग 1
गुरु जी, (कुटिया में) बिजली से संबंधित कोई काम हो तो बताना; इस बहाने मुझे आपके साक्षात दर्शन का सौभाग्य होगा।
तो कैसे बताऊंगा? यहां बिजली का काम होगा — जब यह बन जाएगा तो वायरिंग होगी — पर आपका न नंबर है, न कुछ। अगर किसी को सेवा करनी है तो (चैनल पर दिया) मोबाइल नंबर है, उस पर मैसेज या फोन कर दे कि मुझे यह कला आती है, अगर अपनों की कुटिया में इसकी जरूरत हो तो मुझे बुला लेना; मैं सेवा देना चाहता हूं और अपनों की कुटिया में सेवा देकर अपने आप को सौभाग्यशाली समझूंगा। तब कोई आपको बुला सकता है, नहीं तो कैसे बुलाएगा?
सत्संग वीडियो देखेंऐप में खोलें
वीडियो: 21 रात अपनों की कुटिया हरियाणा यमुना तट#योगी · 2026-10-15